Business News

डीएक्‍ससी फाउंडेशन ने विद्यार्थियों में डिजिटल प्रौद्योगिकी कौशल प्रेरित करने के लिए 2018 में यूथ कम्‍प्‍यूटर कोडिंग चुनौती की घोषणा की

Business Wire India

भविष्‍य के तकनीशियनों को प्रेरित करने के लिए, डीएक्‍ससी फाउंडेशन द्वारा एक वैश्विक कोडिंग स्‍पर्धा “डीएक्‍ससी कोड्स” का आयोजन किया जायेगा। इस स्‍पर्धा में हिस्‍सा लेने के लिए 10 से 14 साल के बच्‍चों को कम्‍प्‍यूटर प्रोग्राम कोडिंग परियोजनायें जमा कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन बच्‍चों के पास स्‍थानीय पुरस्‍कार और वैश्विक चैंपियनशिप जीतने का मौका है।
 
विज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी और गणित (एसटीईएम) के लिए शैक्षणिक पहलों को सहयोग करने के साथ ही, डीएक्‍ससी आज के युवाओं में प्रोग्रामिंग और कम्‍प्‍यूटर विज्ञान के लिए जुनून को प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है।
 
डीएक्‍ससी फाउंडेशन दुनिया की अग्रणी स्‍वतंत्र, आद्योपांत आइटी सेवा कंपनी डीएक्‍ससी टेक्‍नोलॉजी (एनवाईएसई: डीएक्‍ससी) की परोपकारी इकाई है। 2017 में डीएक्‍ससी फाउंडेशन ने डीएक्‍सी कोड्स को शुरू किया था जिसमें स्‍पर्धा के पहले साल में 14 देशों के 1,700 से अधिक युवाओं ने हिस्‍सा लिया।
 
डैन ह्यूशन, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष और मुख्‍य तकनीक अधिकारी, डीएक्‍ससी टेक्‍नोलॉजी ने कहा, “प्रतियोगिता युवाओं के लिए कम्‍प्‍यूटर विज्ञान को खोजने का एक मजेदार तरीका है। डीएक्‍ससी फाउंडेशन ने बच्‍चों को एसटीईएम तकनीक और कम्‍प्‍यूटर विज्ञान के बारे में बताने के लिए एक मंच का निर्माण किया है। उन्‍हें मजेदार ढंग से बहुमूल्‍य कौशल सिखाया जाता है। हमें उम्‍मीद है कि डीएक्‍ससी कोड्स प्रोग्रामिंग के लिए जुनून को प्रेरित करेगा और बच्‍चों को इससे अभी और जीवन में बाद में भी फायदा मिलेगा।”
 
दूसरी वार्षिक प्रतियोगिता दुनिया भर के 10 से 14 साल की आयु के बच्‍चों के लिए खुली है और स्‍कूलों एवं स्‍वतंत्र युवा समूहों को इसमें हिस्‍सा लेने के लिए प्रोत्‍साहित किया जाता है। पंजीकरण 8 जनवरी 2018 से खुलेंगे। इस स्‍पर्धा के नियमों को 1 फरवरी 2018 को जारी किया जायेगा।
 
तीन लोगों की टीमें 27 अप्रैल 2018 तक परियोजना विकसित कर ऑनलाइन जमा करा सकती हैं। इनकी समीक्षानिर्णायक मंडल द्वारा की जायेगी। इसमें रचनात्‍मकता, वास्‍तविकता, तकनीकी योग्‍यता और शुद्धता के साथ-साथ बेहतर प्रोग्रामिंग प्रणालियों की जांच की जायेगी। पुरस्‍कार प्रति श्रेणी और आयु समूह के अनुसार दिये जायेंगे। विजेता टीमें वैश्विक चैंपियनशिप में भी जा सकती हैं।
 
अधिक जानकारी के लिए, देखें www.dxc.technology/dxccodes
 
डीएक्‍ससी फाउंडेशन संयुक्‍त राष्‍ट्र में एक पंजीकृत 501(सी) धर्मार्थ संगठन है। यह डीएक्‍ससी टेक्‍नोलॉजी की परोपकारी गतिविधियों के लिए संरचना प्रदान करता है, कंपनी के मिश्‍न एवं मूल्‍यों के साथ अनुरूपता सुनिश्चित करता है। फाउंडेशन प्रतिष्‍ठापित केंद्रित क्षेत्रों को सहयोग देता है और इसे डीएक्‍ससी फाउंडेशन बोर्ड द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त है।
 
डीएक्ससी टेक्नॉलॉजी के विषय में 
 
डीएक्ससी टेक्नॉलॉजी (एनवाईएसई: डीएक्‍ससी) दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र, आद्योपांत आईटी सेवा कंपनी है, जो ग्राहकों को बदलाव लाने के लिए रचनात्मकता की शक्ति का उपयोग करने में मदद करती है। सीएससी एवं हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राईज के एंटरप्राईज सर्विसेस बिजनेस के विलय से निर्मित हुई डीएक्ससी टेक्नॉलॉजी 70 देशों में लगभग 6,000 निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र à¤—्राहकों को सेवाएं देती है। कंपनी की तकनीकी स्वतंत्रता, वैश्विक प्रतिभा एवं व्यापक पार्टनर नेटवर्क मिलकर अगली पीढ़ी के आईटी सेवा एवं समाधान प्रदान करते हैं। डीएक्ससी टेक्नॉलॉजी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट नागरिकों के तौर पर जानी जाती है। अधिक जानकारी के लिए dxc.technology पर जायें।
 
businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20171219005145/en/
 
संपर्क :
डीएक्‍ससी टेक्‍नोलॉजी
रिचर्ड एडामोनिस , +1-862-228-3481
कॉर्पोरेट मीडिया रिलेशंस
radamonis@dxc.com
अथवा
डोन्‍ना जेंक्‍स, +1-630-306-9989
कॉर्पोरेट मीडिया रिलेशंस
donna.jenks@dxc.com
अथवा
कैन्‍डेस लाबेले, +1-613-225-8426
डीएक्‍ससी फाउंडेशन
clabelle@dxc.com
अथवा
जोनाथन फोर्ड, +1-703-245-9700
इन्‍वेस्‍टर रिलेशंस
jonathan.ford@dxc.com